Jharkhand ANM Entrance Competitive Examination 2026: झारखंड एएनएम प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू जाने योग्यता महत्वपूर्ण तिथि तथा आवेदन करने की प्रक्रिया, इस पोस्ट के माध्यम से आपको जानकारी मिलेगा आवेदन करने की अंतिम तिथि योग्यता परीक्षा तिथि एवं आयु सीमा एवं संपूर्ण प्रक्रिया.
Jharkhand ANM Entrance Exam 2026 क्या है?
झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (JCECEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में ANM (Auxiliary Nurse Midwife) पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है इस प्रवेश परीक्षा के द्वारा राज्य के विभिन्न नर्सिंग स्थान में योग्य अभिर्थियों का चयन किया जाएगा.
यह परीक्षा मुख्य रूप से उन सभी छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है जो नर्सिंग के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं.
इसके लिए महत्वपूर्ण तिथियां
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 16 जुलाई 2026 से |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 9 अगस्त 2026 |
| आवेदन में सुधार | 10 एवं 11 अगस्त 2026 तक |
| परीक्षा तिथि | 23 अगस्त 2026 |
| परीक्षा समय | सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 तक |
ANM कोर्स की समय अवधि
इस प्रवेश परीक्षा हेतु जितने छात्रों का चयन होगा उन्हें दो वर्ष का एएनएम प्रशिक्षण दिया जाएगा
आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज एक फोटो
- हस्ताक्षर
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
- अन्य दस्तावेज (आधिकारिक सूचना के आधार पर )
जानिए कौन कर सकता है आवेदन?
इस परीक्षा में वही उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे जो जेसबी द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करेंगे आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक सूचना पत्र अवश्य पढ़ लेनी चाहिए.

जानिए आवेदन करने की प्रक्रिया
आवेदन करने की सामान्य प्रक्रिया कुछ इस प्रकार से है :-
- सबसे पहले JCECEB के आधिकारिक वेबसाइट खोलें
- अब एएनएम एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2026 लिंक पर क्लिक करें
- ANM Entrance Competitive Examination लिंक पर क्लिक करने के बाद नया पंजीकरण करना है.
- इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी को अच्छे से भरे
- फिर आपको आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना है
- फिर आवेदन शुल्क जमा कर दे
- इसके बाद फॉर्म को सबमिट कर प्रिंट सुरक्षित रख ले
इस परीक्षा की तैयारी कैसे करें?
परीक्षा की तैयारी करना आसान है उसके लिए मेहनत लगन और पूरी अनुशासन के साथ तैयारी करना होगा इसके लिए सभी छात्रों को यह सूचित किया जाता है कि पिछले वर्षों के सभी प्रश्न पत्र को हल करें एवं रोजाना 4 से 5 घंटे नियमित पढ़ाई करें और इसके साथ ही जीव विज्ञान सामान्य विज्ञान और सामान्य ज्ञान पर विशेष ध्यान देंगे इसके साथ ही समय-समय पर मॉक टेस्ट भी अवश्य लगाएंगे परीक्षा से पहले पूरा सिलेबस को अवश्य कंप्लीट कर लेंगे और दोबारा दोहरा लेंगे.
जरूरी सलाह
आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार बिल्कुल नहीं करना है समय रहते ही आवेदन पूरी कर लेना है और सभी जानकारी ध्यान से जांचेंगे इसके साथ ही आवेदन जमा करने के पश्चात उसकी एक प्रति अपने पास सुरक्षित अवश्य रख लेंगे.
निष्कर्ष
यदि आप नर्सिंग के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं तो झारखंड एएनएम एंटरेंस कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन 2026 आपके लिए एक अच्छा अवसर हो सकता है, आवेदन करने से पूर्व पात्रता महत्वपूर्ण तिथियां एवं आधिकारिक दिशा निर्देश ध्यान से पढ़ लेंगे ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े.
आधिकारिक वेबसाइट:- Click Here
Disclaimer :- इस लेख में दी गई सभी प्रकार की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना के आधार पर सरल भाषा में समझाने के उद्देश्य से लिखा गया है आवेदन करने से पूर्व सबसे पहले जेसीईसीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम सूचना को जरूर ध्यान में रखेंगे.